कन्नौज:अपनी समस्या हल न होने पर इत्रनगरी में आज एक साधु ने संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील में आत्मदाह का प्रयास किया। साधु का मामला 2013 से चल रहा है, अभी तक उनको न्याय नहीं मिला है।
[adrotate banner="3"]
कन्नौज के छिबरामऊ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आज ग्राम सफाखेडा निवासी बाबा विश्राम दास पुत्रियों के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया की मार्च 2013 में मारपीट कर घायल होने के बाद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।
उनको इस दौरान आज भी अफसरों ने समझाया पर संतुष्ट न होने की बात कहकर अचानक केरोसिन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। सीओ ने उनको हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। तहसील में बताया गया है कि अब उनकी समस्या का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाएगा।
[adrotate banner="2"]


