कन्नौज: गुरसहायगंज क्षेत्र में रीउआ गाँव में गुरुवार विवादित चबूतरा गिराए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने मलिकपुर मैं रोड जाम कर जबरदस्त बवाल किया। मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव और आसपास इलाके में आगजनी की। उग्र ग्रामीणों से जान बचाकर भागे कोतवाल ने एक कमरे में खुद को कैद कर लिया। इस दौरान पुलि ने अपने बचाव में कई राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने स्थितियों को नियंत्रित किया और ग्रामीणों के बीच कैद कोतवाल और एसएसआइ को मुक्त कराया। पूरे घटनाक्रम के तीन घंटों में करीब दो घंटे तक रोड पर जाम लगा। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है।[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”8″][bannergarden id=”17″][bannergarden id=”18″]
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


