कच्ची शराब पकड़ने गयी पुलिस के साथ हाथापाई

0
93

shrabफर्रुखाबाद:(कमालगंज) लखनऊ व उन्नाव में जहरीली शराब के कारण मरने वालो की संख्या आधा सैकड़ा पंहुचने के बाद जागी प्रदेश सरकार के सख्त कदम उठाते ही पुरे प्रदेश के साथ जनपद की पुलिस को शराब की भट्टी पकड़ने के स्थान ना जाने क्यों याद आ गया| यह लगता है की शायद पुलिस को पहले से कुछ पता नही था| यह तो अब सामन्य बात है की जनपद के लकूला और महरुपुररावी के आलावा किन-किन स्थानो पर जहरीली शराब का कारोबार होता है| छापेमारी के समय गिहार पुलिस पर आरोप लगाकर कहते है कि “साहब पैसे ले गए तो फिर क्यों आये हो” जिसे बाद पुलिस बगले झांकने लगती है| और अपराधी वर्ग कि हिम्मत बढ़ जाती है| बेचारे दोनों तरफ से पुलिस को लाभ ही देते है|

[adrotate banner="3"]

संबंधित थाने में जंहा भी शराब मिलती है वह कारीगर लोग पुलिस को दारू उपलब्ध करते है जो पुलिस को किसी भी व्यक्ति के लगाने के काम आती है| जब जब गुड बर्क करना हो तो भी पुलिस उन्ही के पास पंहुचती है| जिससे शराब बनाने वालो को हिम्मत आ जाती है और वह आक्रोशित होकर पुलिस पर हमला कर देता है| यह कई बार हुआ है| शहर कोतवाली के लकूला में भी पुलिस पर हमला हो चूका है जिससे सिपाही घायल भी हुए थे| गुरुवार को तो कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महरुपुर रवि गिहार बस्ती में अबैध शराब पकड़ने गए पुलिस कर्मियों पर ही हमलाबोल दिया गया| जिससे पुलिस व ग्रामीणो में जमकर खींचतान हो गयी| बमुश्किल पुलिस पिता पुत्री को हिरासत में लिया कुछ देर बाद युवती को छोड़ दिया गया|

आबकारी निरीक्षक रामशंकर सिंह थाना फ़ोर्स के साथ महरुपुररावी पंहुचे जिससे हड़कंप मंच गया| पुलिस ने दर्जनो भट्टी बरामद की| सैकड़ो लीटर लहन भी पुलिस ने नष्ट कर दिया| गैस चूल्हे तोड़ दिये गये| उसी समय बाबा गिहार के पड़ोसी के घर भट्टी पुलिस ने बरामद कर ली| जिसका गैस सिलेंडर महिला कांस्टेबल जूही सिद्दीकी ले जाने लगी तो बाबा की पुत्री मधु न इस पर आपत्ति जताई और कहा की सिलेंडर उसका है पड़ोसी ने माँगा था उसका सिलेंडर बापस कर दो| जिसके बाद उसने महिला सिपाही के साथ हाथापाई कर दी| पुत्री के साथ झगड़ा होता देख बाबा भी आ गया और उसने ईट पर दरोगा आरबी सिंह पर हमला बोल दिया| ईट चला रहे बाबा को पुलिस ने पकड़ लिया और उसको पांच लीटर कच्ची शराब में गिरफ्तार कर लिया|

पुलिस को आलू के खेत में खोदन पर मिली शराब
थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव ने जब महरुपुररावी में आलू के खेत में जमीन को खोदा तो उसमें आलू की जगह कच्ची शराब निकली| जिसे देखकर लोग दांतो तले उंगलिया दबा गये|

[adrotate banner="2"]