कच्ची उम्र का प्रेम: किशोरी प्रेमी के साथ फुर्र

0
122

कमालगंज (फर्रुखाबाद): कोई जमाना था जब लड़के व लड़कियां जवान हो जाने तक कुछ भी नहीं जानते थे लेकिन अब जमाना बदला तो पाश्चात्य सभ्यता ने समाज को ऐसा अपने पंजों में जकड़ा कि अब किशोर व किशोरियां अपनी कच्ची उम्र में ही प्यार कर बैठते हैं। इतना ही नहीं कच्ची उम्र में शारीरिक सम्बंध बनाने में भी पीछे नहीं रहते हैं।

[adrotate banner="3"]

किसी बुजुर्ग से बात करो तो वह अनायास ही अपनी कहानी सुनाने बैठ जाता है और बताता है कि उसकी शादी तो जल्दी हो हो गयी थी लेकिन उसका गौना 20 वर्ष की उम्र में हुआ था। गौना होने पर उसे कुछ आता जाता नहीं था। वह तो सिर्फ नेकर बनियान में ही घूमता रहता था। धीरे-धीरे जमाना बदला, लोगों की सोच बदली, अन्य देशों की तरह इण्डिया का भी विकास हुआ तो दूध की जगह लोग कोल्डड्रिंक के शौकीन हो गये। फिर क्या था लोग घरों का खाना छोड़कर बाजार का खाना भी पसंद करने लगे। जमाना यहां तक बदला कि पाश्चात्य सभ्यता ने हमारी सभ्यता को तार-तार कर दिया।

फिल्में व सीरियल देखते-देखते लड़के व लड़कियों को जवान होने से पहले ही प्रेम परवान चढ़ जाता है। इतना ही नहीं ये लड़की व लड़के आपस में इतने गहरे प्रेम सम्बंध बना लेते हैं कि शारीरिक सम्बंध तक बनाने को राजी हो जाते हैं। उन्हें उस समय समाज का बिलकुल भी यह भय नहीं होता है। लेकिन समाज को जब इस बात की जानकारी होती है तो ये घर से भागने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

ऐसा ही मामला कमालगंज के ग्राम जंजाली नगला का है जहां पर कल्लू पुत्र समाउल्ला की 14 वर्षीय पुत्री गांव के ही निवासी उदयबीर के साथ प्रेम सम्बंध हो गये। प्रेम सम्बंध जब परवान चढ़े तो किशोरी उदयबीर के साथ जीने मरने के लिए राजी हो गयी और बीते दिन ही उदयबीर कमालगंज निवासी अपने एक दोस्त मनोज के सहयोग से किशोरी को कहीं भगा ले गया।

किशोरी के पिता कल्लू पुत्र समाउल्ला निवासी जंजाली नगला ने थाने में प्रार्थनापत्र दिया है कि मनोज पुत्र होतीलाल निवासी नगला शास्त्रीनगर कमालगंज, उदयबीर पुत्र राजाराम वर्मा निवासी जंजाली नगला ने पुत्री कोे ले गये। कमालगंज पुलिस ने उदयबीर के पिता राजाराम को हिरासत में लिया है।

[adrotate banner="2"]