कचहरी परिसर से बाइक चोरी

0
116

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ मुख्यालय स्थित कचहरी में अपने दोस्त की बाइक चोरी की रिपोर्ट न दर्ज करने की पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने आये युवक की चोरों ने बाइक उस समय उड़ा दी जब वह कोषागार के सामने बाइक खड़ी करके अपने काम से चला गया।

[adrotate banner="3"]

1/7 एलआईजी आवास विकास निवासी संजीव कुमार पुत्र अनोखेलाल ने बताया कि वह अपनी बाइक संख्या यूपी 76डी 3674 से जिला मुख्यालय स्थित कचहरी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने दोस्त राजीव उर्फ लालू कटियार निवासी नरायनपुर सेन्ट्रल जेल की बाइक चोरी की रिपोर्ट न दर्ज करने की शिकायत करने आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल को कोषागार के सामने खड़ा कर दिया।  वापस लौटकर आया तो बाइक मौके पर नहीं मिली। संजीव ने रिपोर्ट दर्ज कराये जाने को कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर दी है।

[adrotate banner="2"]