कई चौकी इंचार्जों की तैनाती में फेरबदल

0
218

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी ने 11 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेर बदल किया है। जिसमें कई लाइन के दरोगाओं को चौकियों का चार्ज दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक देशराज शुक्ला का तबादला पुलिस लाइन से थाना नबावगंज, संतोष कुमार का पुलिस लाइन से कमालगंज, रामकृष्ण का पुलिस लाइन से मऊदरवाजा, छत्रपाल का पुलिस लाइन से तिकोना, दरोगा भगवतीप्रसाद का पुलिस लाइन से मऊदरवाजा, श्रीकांत यादव का पुलिस लाइन से कुआंखेड़ा, कन्हैयालाल का नबावगंज से चिलसरा, चिलसरा में तैनात दरोगा कुंवरपाल का थाना कमालगंज, तिकोना में तैनात दरोगा श्रीकृष्ण गुप्ता का तबादला कोतवाली मोहम्मदाबाद, नबावगंज में तैनात दरोगा सदाबिहारी को मेरापुर, मेरापुर में तैनात दरोगा देवीदीन को नबावगंज में तैनात किया गया है।

[adrotate banner="2"]