कंबरियो ने दरोगा से की मारपीट

0
100

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) साईकिल सबार की टक्कर लगने से आक्रोशित कांवरियों ने उसके साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी| बीच बचाव करने गए दरोगा को भी कई लाठियाँ खानी पड़ी|
थाना क्षेत्र के ग्राम श्रंगीरामपुर में मेला चल रहा है| जिसको लेकर श्रंगीरामपुर पर बड़ी तादात में लोग कंवर भरने के लिए पंहुचते है| सोमबार को जब कई सैकड़ा कांवरिया गंगा जल भर कर वापस लौट रहे थे तो एक कांवरिया से अरविन्द पुत्र शम्भू दयाल की साईकिल का हैंडल एक कांवरिया से टकरा गया| जिस पर दोनों में कहा सुनी शुरू हो गयी|

[adrotate banner="3"]

देखते ही देखते दर्जनो की संख्या में कांवरिया एकत्रित हो गए और उसे जमकर मारपीट दिया| मारपीट होते देख कमालगंज थाने के दरोगा कृष्ण बिहारी तिवारी बीचबचाव करने पंहुचे जिस पर कांवरिया दरोगा पर टूट पड़े कई डंडे उसके लगा दिए| दरोगा ने बताया की बीचबचाव के दौरान एक लाठी उसके लग गयी थी| इसके आलावा कोई मारपीट नही की गयी |

[adrotate banner="2"]