फर्रुखाबाद: कंपिल नगर पंचायत सभासद चुनाव को लेकर दावेदारों के प्रयास बीते काफी समय से चल रहे थे| लेकिन आरक्षण सूची आने के बाद कही ख़ुशी तो कही गम का माहौल छा गया है | नगर पंचायत के वार्डो के आरक्षण पर एक नजर-
[adrotate banner="3"]
वार्ड संख्या एक अम्बेडकर नगर अनुसूचित जाति, वार्ड दो द्रोपदी नगर अनुसूचित जाति महिला, वार्ड तीन भगत सिंह आजाद नगर अनारक्षित, वार्डचार इंदिरा नगर महिला आरक्षित, वार्ड नम्बर पांच नेहरु नगर पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नम्बर 6 अब्दुल कलाम आजाद नगर अनारक्षित, वार्ड सात गाँधी नगर पिछड़ा वर्ग, वार्ड आठ लक्ष्मीबाई नगर महिला आरक्षित, वार्ड नम्बर नौ शास्त्री नगर अनारक्षित वही वार्ड नम्बर दस किदवई नगर को अनारक्षित किया गया है| कंपिल में दो महिला सभासद बनना तय हो गया है|
[adrotate banner="2"]


