जिले में बाहरी लोगो के दखल की समस्या का जल्द होगा निराकरण

0
158

uday yaadv chndrpal ramesh chndr yadvnilesh spaफर्रूखाबाद:(कंपिल) विधान परिषद सभापति रमेश चन्द्र यादव ने सपा कार्यकर्ताओ को सीख दी की यदि राजनीति में लंबी पारी खेलनी है तो जनता की सेवा जनता के दिलो तक पंहुचे| उन्होंने कंपिल का ऐतिहासिक विकास देख सपा से चेयरमैन उदय यादव की पीठ ठोंकी |

[adrotate banner="3"]

कस्बा कंपिल सभा सम्बोधन से पूर्व विधान परिषद सभापति रमेश चन्द्र यादव ने कंपिल से बदायूं होती हुई दिल्ली तक जाने वाली लोहिया ग्रामीण बस सेवा तथा नगर पंचायत अध्यक्ष उदयपाल सिंह यादव द्वारा टाउन एरिया के लिए अपने निजी स्तर से चालू की गई एम्बुलेन्स गाड़ी का उद्घाटन किया। कंपिल से दिल्ली तक सड़क मार्ग द्वारा जाने के लिए इससे पहले कोई बस सुविधा यहां नहीं थी। सभापति के पहुंचते ही लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के बीच पंहुचे रमेश चन्द्र यादव ने कहा कि सरकारें लोकतन्त्र में आती जाती रहती हैं।लेकिन लम्बे समय तक सत्ता में बने रहने के लिए जनसामान्य की समस्याओं के लिए संघर्ष करना चाहिए उन्होंने कहा कि जिले में बाहरी लोगो के दखल की समस्या है जिसका जल्द निराकरण हो जायेगा| ।उन्होंने चेयरमैंन के द्वारा कराये गे विकास कार्यो की सराहना की|

टाउन एरिया अध्यक्ष उदयपाल ने अपनी उपलब्धियां बताते हुए कहा कि उन्होंने नगर की पेयजल समस्या के लिए 214 हैण्डपम्प लगवाये। पचास लगाने का प्रस्ताव पारित है। 710सड़कों व गलियों का निर्माण ,14 पानी की टंकिया,चार जलापूर्ति हेतु टेंकर नगर को उपलब्ध कराये जा चुके हैं। इसी के साथ एक करोड़ की लागत से ईदगाहों व कब्रिस्तानों का सौन्दर्यीकरण कराया गया। उनके अनुसार सात करोड़ रूपये की लागत वाले सौर ऊर्जा प्लांट के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके लगते ही ऐतिहासिक धार्मिक नगरी चौबीस घंटे जगमगाती रहेगी। डा0जितेन्द्र सिंह यादव ने उदयपाल द्वारा कराये गये विकास कार्याें की तारीफ की।

सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह ने कहा कि पिछली सरकार में बेकसूरों पर केवल एससी,एसटी के मुकदमें लगाने के सिवा कोई काम ही नहीं हुआ। सपा सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का बहुमुखी विकास करा रही हैं। सभा को विधायक अजीत कठेरिया,जि0प0स० नीलेश यादव, रमेश राजपूत,किशनपाल सिंह,राकेश यादव,पीयूष यादव,रावेद खां,सुहैल खां,कासिम अली शाह आदि ने भी सम्बोधित किया। वि0परि0सभापति के आगमन अवसर पर जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ,अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार,एसड़ीएम अजीत कुमार सिंह,तहसीलदार विनोद जोशी तथा थाना प्रभारी सुशील कुमार पूरे समय मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]