कंपिल कताई मिल के कर्मचारियों का तीन दिन में होगा भुगतान: मंत्री नरेन्द्र सिंह

0
180

FARRUKHABAD : होमगार्ड एवं पीआरडी राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने अब घोषणाओं का पिटारा खोलना शुरू कर दिया है। भले ही योगदान किसी का रहा हो या रहे इससे कोई लेना देना नहीं है अब उन्होंने घोषणाओं में तेजी के साथ-साथ घोषणाओं का अंदाज भी बदल दिया है। बुधवार को ओपी लान में आयोजित रिक्शा चालक रजिस्ट्रेशन के दौरान बौद्ध पर्यटन स्थल से लेकर बंद पड़ी कताई मिल के अलावा जनपद की अन्य विकास योजनाओं को भी अछूता नहीं छोड़ा।

[adrotate banner="3"]

mantri narendra singh yadav[bannergarden id=”8″]

रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन का उदघाटन करने के बाद मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि वर्षों से बंद पड़ी कंपिल कताई मिल के कर्मचारियों को तीन दिन के अंदर भुगतान करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद को अब विकास से अछूता नहीं छोड़ा जायेगा। कोने कोने पर विकास की गंगा बहा दी जायेंगी। संकिसाा बौद्ध स्थल के साथ ही कंपिल व ढाई घाट को भी पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने का काम एक सप्ताह के अंदर कर दिया जायेगा।

[bannergarden id=”11″]

वहीं आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रत्याशिता के बारे में उन्होंने कहा कि उनके लिए पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। पार्टी हाईकमान जो भी कार्य करेगा संगठन की बेहतरी के लिए उसे स्वीकारा जायेगा। वह तो जनपद का सिर्फ विकास चाहते हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, दृगपाल सिंह यादव, मनमोहन मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, आर के यादव, सुनील राठौर, ओमप्रकाश शर्मा, दिलशाद सिद्दीकी, संतोष चैधरी, पंकज गुप्ता, मुजाहिद अंसारी, संजय चावला के अलावा नगर विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक जेड ए खान उपस्थित रहे।

[adrotate banner="2"]