कंचन हत्या कांड: पुलिस अभी भी खाली हाथ जाँच के लिए दो को उठाया

0
130

HTYAफर्रुखाबाद :(अमृतपुर) बीते 13 मई मंगलवार की सुबह मऊदरवाजा क्षेत्र में सडक किनारे कंचन की लाश मिलने के बाद परिजनों ने दो लोगो करखिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है | पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी है लेकिन एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी पुलिस अभी तक हत्यारोपी के गिरेबान तक कानून के हाथ नही पंहुचा सकी है |

[adrotate banner="3"]

मृतका कंचन के पिता शिवपाल यादव ने घटना स्थल के थाना मऊदरवाजा में सात लोगो कर खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी वही थाना पुलिस ने जाँच अमृतपुर ट्रांसफर कर दी थी | लेकिन अमृतपुर थाना पुलिस ने केवल कंचन के प्रेमी अरविन्द व उसके रिश्तेदार जितेन्द्र के खिलाफ ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया है | अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ़्तारी नही कर पायी है | पुलिस ने हरदोई, शहजंहापुर सहित कई सम्भावित स्थानो पर छापे मारे लेकिन आरोपी हाथ नही लगे | पुलिस ने शहजंहापुर के जलालाबाद से आरोपी अरविन्द के दो रिश्तेदारों को उठाया है | जिनसे पड़ताल की जा रही है |
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अमृतपुर एके सिंह ने बताया की आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए तलाश की जा रही है |

[adrotate banner="2"]