कंचन हत्याकांड : बलात्कार की जाँच के लिए स्लाइड एसपी को सौपी,सात के खिलाफ तहरीर

0
216

kanchan 4फर्रुखाबाद : बीती रात गला घोट कर हत्या करने के बाद कंचन का शव सडक किनारे फेक दिया गया था | पुलिस ने शव का पोस्मार्टम कराया | जिसमे प्रकाशित खबर के अनुसार गला घोटने की पुष्टि हो गयी है | बलात्कार की पुष्टि के लिए स्लाइड बना कर एसपी को सौप दी गयी है |

[adrotate banner="3"]

थाना अमृतपुर के ग्राम करनपुर दत्त अपने मायके आयी कंचन की हत्या हो जाने की घटना पुरे जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है | मऊदरवाजा क्षेत्र के बीबीगंज चौकी प्रभारी दिनेश पाण्डेय ने शव का पंचनामा भर कर पोस्त्मर्तम के लिए भेजा | शव का पोस्मार्टम डॉ.बीबी पुष्कर व डॉ. सोमेश अग्निहोत्री ने किया | सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार जाँच में कंचन के शरीर पर तकरीवन आधा दर्जन चोटों के निशान थे और उसकी मौत का कारण गलाघोट कर हत्या करना बताया गया है |वही बलात्कार की पुष्टि के लिए स्लाइड बना कर पुलिस अधीक्षक को सौप दी गयी है |
वही मृतका कंचन के पिता शिवपाल सिंह यादव ने घटना स्थल के थाना मऊदरवाजा में सात लोगो अरविन्द यादव पुत्र रामविलास,जितेन्द्र पुत्र लंकुश निवासी नौसारा करनपुरदत्त,इंदरपाल पुत्र मुन्नू सिंह,श्रीपाल पुत्र मुन्नूसिंह दौली लुनार हरदोई,रिंकी पुत्री जितेन्द्र निवासी करनपुरदत्त,सत्लू पुत्र देवेंद्र निवासी खाकिन,संजीत पुत्र नन्दपाल के खिलाफ तहरीर दी |

थानाध्यक्ष मऊदरवाजा श्रीकान्त यादव ने बताया की तहरीर मिल गयी है उसे अमृतपुर थाने के लिए स्थानातरित कर दिया गया था |
अमृतपुर थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया की उनकी रिपोर्ट पहले से ही लिखी हुई थी अब पोस्मार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा हत्या की धारा में बदल दिया जायेगा | पुलिस जाँच में जुटी है | जद आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा |

[adrotate banner="2"]