……..और जब सिपाही ने मुख्यमंत्री को बताया अपना भतीजा

0
205

फर्रुखाबाद: बरसात अब लगभग धीरे-धीरे अपने शबाब पर आती जा रही है। इस रिमझिम बारिश में नशेड़ी बरसात का पूरा आनंद ले रहे हैं। ऐसे में आज फिर एक नशेड़ी सिपाही ने हल्की बूंदाबांदी के बीच दारू के नशे में रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ के पास जमकर उत्पात मचाया।

[adrotate banner="3"]

सुबह तकरीबन 8 बजे फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन के पास नशे में धुत्त सिपाही कप्तान सिंह ने जमकर उत्पात मचाया। हाथ में मोबाइल लिए वह सबकी फोटो खींचने के साथ-साथ बड़बड़ाता भी जा रहा था। खाकी को नशे में इस तरह हरकत करते हुए जब स्थानीय लोगों ने देखा तो सिपाही के आसपास तमाशबीनों की भीड़ लग गयी। सिपाही कभी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपना भतीजा बताता और कभी फोन कान पर लगाकर मुख्यमंत्री से तमाशा देख रहे लोगों की शिकायत करने लगता। नशे में धुत्त होकर सिपाही कप्तान सिंह कान में मोबाइल लगाकर कह रहा था कि भतीजे अखिलेश जल्दी आ जाओ मैने दारू ही तो पी है, गुनाह क्या किया। आकर जरा देख लो। काफी देर चर्चा का विषय रहे सिपाही की सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो कोतवाली फतेहगढ़ से पहुंची कोतवाल की जीप में डालकर सिपाही को ले जाया गया।

[adrotate banner="2"]