ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन BJP में शामिल

0
120

rajyavardhan rathaurनई दिल्ली। ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जयपुर में आयोजित हुई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महारैली में भाग लेते हुए बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए। राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पार्टी हित में कार्य करने की शपथ ली।

[adrotate banner="3"]

बता दें कि राजस्थान बीजेपी प्रमुख वसुंधरा राजे ने जयपुर के अमरुदों के बाग में सुराज संकल्प सम्मेलन के नाम से महारैली आयोजित की थी। बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी रैली में शामिल हुए। रैली के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। लाइव कवरेज के लिए 25 स्क्रीन लगाई गई हैं। 15 सभा स्थल और 10 शहर में प्रमुख स्थानों पर ये स्क्रीन लगाई गई हैं। मोदी की रैली से राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के चुनाव अभियान का आगाज हो रहा है।[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]