ओलंपिक देखने जाने के लिए यूपी से अधिकारियों व नेताओं की कतार

0
127

लखनऊ । मेडल जीतने में हम भले ही नाकाम हो पर ओलिंपिक देखने के लिए लंदन जाने वालों की लंबी लाइन लगी है। सूबे के कई ब्यूराक्रेट और अधिवक्ता लंदन पहुंच चुके है। कई जाने की तैयारी में है।

[adrotate banner="3"]

बीएसपी सरकार में ताकतवर प्रमुख सचिव गृह व नियुक्ति रहे वरिष्ठ आइएएस कुंवर फतेहबहादुर यूपी एथलेटिक संघ के अध्यक्ष के नाते लंदन जाने की अनुमति मांगी है। धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल यूपी टेनिस संघ के अध्यक्ष हैं, इन्होंने पहले से ही ओलंपिक जाने की तैयारी कर ली। लंदन ओलंपिक में एथलेटिक्स, जूडो, शूटिंग व हाकी की प्रतिस्पर्धा में इस बार सूबे के आठ खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके साथ राज्य ओलंपिक संघ के कुछ सदस्य पहले से ही मौजूद हैं। बैडमिंटन सहित कई दूसरे खेल संघो से जुड़े पदाधिकारी पहले ही लंदन पहुंच चुके है। प्रदेश सरकार के एक राज्यमंत्री भी लंदन जाने के लिए बेकरार है।

[adrotate banner="2"]