ओपीनियन पोल, जो मोदी के होश उड़ाने को काफी है

0
159

AAPदिल्ली विधानसभा चुनावों पर किए गए एक ओपीनियन पोल में अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी बहुमत के बेहद करीब पहुंचते दिख रही है। इस ओपीनियन पोल के अनुसार आप को 35 सीटें मिलेंगी। 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत पड़ती है।

[adrotate banner="3"]

सर्वे के मुताबिक किरण बेदी की नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी को महज 29 सीटें मिलेंगी। दिल्ली चुनावों की आहट में हुए अब तक के सभी ओपीनियन पोलों में ऐसा पहली बाद हुआ है, जब भाजपा को इतनी कम सीटें मिलने का अनुमान सामने आया है। पोल में अजय माकन की नेतृत्व वाली कांग्रेस को 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

पोल के मुताबिक इस बार दिल्ली के 37 फीसदी मतदाता आप के साथ हैं। भाजपा के साथ 33 फीसदी और कांग्रेस के साथ 18 फीसदी। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भी 12 फीसदी वोट शेयर करेंगे।

यह ओपीनियन पोल 25 जनवरी से 31 जनवरी के बीच हिन्दी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज और सर्वे एजेंसी नीलसन ने किया है। इस ओपीनियन पोल में दिल्ली की 70 विधानसभाओं में से 35 विधानसभाओं के 6 हजार 396 वोटरों को शामिल किया गया।

[adrotate banner="2"]