35 ग्राम पंचायतों में 7000 हजार शौचालय की रखी नींव

0
166

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) ओडीएफ की जंग जीतने को प्रशासन हर स्तर पर पूरा प्रयास करने में लगा है| जिसके चलते विश्व महिला दिवस के अवसर पर खुद जिलधिकारी मोनिका रानी, सीडीओ अपूर्वा दुबे महिलाओं को गाँव को खुले में शौच मुक्त करने की शपथ दिलाई| पूरे जिले में 7 हजार शौचालय बनने है|
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सातो ब्लाकों में 35 ग्राम पंचायतो को खुले में शौचमुक्त किए जाने का बीणा उठाया गया है। रणनीतिक को सफल बनाए जाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कसी| क्योंकि आज ही के दिन इन 35 ग्राम पंचायतो में 7 हजार शौचालय की नींव एक साथ रखी गयी|
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सुबह तड़के विकास खंड कमालगंज के ग्राम चौकी महमदपुर पंहुची| जंहा उन्होंने आयी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व महिलायों को खुले में शौच जाने के नुकसान बताये| इसके साथ ही उन्होंने सभी को शौचालय बनबाने की शपथ भी दिलाई| इसके साथ ही उन्होंने गाँव की ही अंगूरादेवी पत्नी विमलेश के शौचालय के गड्डे का फाबडा मारकर शुभारम्भ किया| ग्राम विकास अधिकारी अशोक दुबे ब प्रधान शिवम सिंह व स्वच्छ भारत मिशन की टीम मौजूद रहे
मोहम्मदाबाद: वही विकास खंड मोहम्मदाबाद खिमसेपुर सब्जी मंडी में भी महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ| जिसमे महिलायों को ओडीएफ करने की शपथ दिलाई| अंगनबाडी सुपरवाइजर रेनू बाथम ने शौचालय के गड्डे खुदवाये| विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, बीडीओ, ग्राम विकास अधिकारी सुभाष कठेरिया आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]