ऑनर किलिंग : पड़ोसी से प्रेम करने पर बहन की हत्या

0
110

07_02_2015-07upलखनऊ: हर रक्षाबंधन पर बहन से हाथ में राखी बंधवाकर उसकी रक्षा का संकल्प लेने वाला भाई कल उसी का हत्यारा बन बैठा। मेरठ में बहन के पड़ोसी युवक से प्रेम करने पर खफा भाई ने उसकी गरदन को चाकू से काट डाला। प्रेमिका को बचाने आए प्रेमी के चचेरे भाई को भी घायल कर दिया। इसके बाद में थाने में जाकर गुनाह कबूल लिया।

[adrotate banner="3"]

मेरठ के शोभापुर गांव के चमड़ा कारोबारी बाबूलाल की 11वीं में पढऩे वाली छोटी बेटी भारती का पड़ोसी राहुल से चार वर्ष से प्रेम परवान चढ़ रहा था। इसकी जानकारी के बाद भारती के परिवारवालों ने उस पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद भी वह घर वालों से बचकर मिलती रही। कल भी भारती अपने प्रेमी से मिलने के बाद गाजियाबाद के मुरादनगर घुमने चली गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग दोनों को वहां से पकड़ लाए। घर लाकर किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। तभी गुस्साए भाई अमित ने घर की लॉबी में ही छुरी से गर्दन काटकर बहन को मौत के घाट उतार दिया। मां पूरे घटनाक्रम को दूर खड़ी देखती रही। जानकारी होने पर पड़ोसी प्रेमी का चचेरा भाई मोहित बीच-बचाव में आता तो वह भी चाकू लगने से घायल हो गया। मोहित के परिवारवाले उसे छुड़ाकर अस्पताल ले गए।

बहन की हत्या करने के बाद अमित चाकू लेकर कंकरखेड़ा थाने पहुंच गया। उसने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर भारती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="2"]