ऑनर किलिंग का शक: फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव

0
185

एटा: एटा के नयागांव क्षेत्र में प्रेमी जोड़े का शव एक पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फेल गई। पुलिस ऑनर किलिंग की आशंका जता रही है। फिलहाल लड़की के परिवार वाले भागे हुए हैं।
गांव लाड़मपुर कटारा निवासी ब्रजेश की 20 वर्षीय पुत्री पूजा तथा 21 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र मौहर सिंह निवासी ग्राम कायमपुर बहेलिया थाना सकीट के शवों को ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह गांव लाड़मपुर कटारा और दादूपुर के बीच एक पेड़ पर लटका देखा और देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई और मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और मृतकों की पहचान भी कर ली गई। उधर लड़की के परिवार का कोई भी शख्स सामने नहीं आया। यह लोग घर का ताला लगाकर भाग गए।
सत्यप्रकाश के शव के पास एक बैग भी पड़ा मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह बाहर से आया था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी है। पुलिस उनके पहुंचने का इंतजार कर रही थी। उधर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग का लगता है। क्योंकि दोनों मृतकों के पैर जमीन पर थे। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]