ऐतिहासिक जीत पर बीजेपी ने मनाया विजय उल्लास दिवस

0
136

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के चलते बीजेपी कार्यकताओ ने जश्न के रूप में विजय दिवस मनाया| इसके साथ ही एक दूसरे को जीत की बधाई दी|

[adrotate banner="3"]

बीजेपी के कार्यकर्ताओ ने फतेहगढ़ चौराहे पर एकत्रित होकर विजय का जश्न विजय उल्लास दिवस के रूप में मनाया और मिष्ठान भी वितरण किया गया| इस मौके पर नगर अध्यक्ष रामवीर शुक्ला ने देश के चार राज्यों में भाजपा ने एतिहासिक जीत दर्ज करने पर कार्यकर्ताओ को बधाई देते हुए कहा की पार्टी ने जो वादे किये थे| उसे बीजेपी सरकार पूरा करेगी| उन्होंने ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने चार राज्यों में जीत हासिल की है और यूपी में सरकार शपथ लेने जा रही है| कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाये दी|

इस दौरान दीपक दुबे، रानू दीक्षित.रिशु दीक्षित، रामभरोसे. कौशिक शुक्लाराहुल परमार .अतुल मिश्रा आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]