एसपी सहित 44 महादानियों ने किया रक्त दान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 44 महादानियों नें रक्तदान किया| जिसमे पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा का नाम भी शामिल है| वही जिलाधिकारी ने रक्तदान से किनारा कर लिया|
लोहिया अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारम्भ जिलाधिकारी मोनिका रानी ने फीता काटकर किया| शिविर में पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष संजय तिवारी, सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह, एसपी पीआरओ उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, आवास विकास निवासी विमल राठौर आदि सहित शाम 7 बजे तक कुल 44 लोगों ने रक्तदान किया|
जिलाधिकारी ने इस बार भी किया रक्तदान से किनारा
बीते वर्ष विश्व रक्तदान दिवस पर भी जिलाधिकारी मोनिका रानी ने ही रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया था| लेकिन बीते वर्ष भी उन्होंने रक्तदान नही किया था| शुक्रवार को भी डीएम ने ही फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया| लेकिन इस बार भी रक्तदान से जिलाधिकारी ने किनारा कर लिया|
इस दौरान लोहिया अस्पताल के रक्तकोष से डॉ० स्वस्ति वाजपेयी, ग्रीश कुमार, संजय सक्सेना, सौरभ मिश्रा, जीपी वर्मा, अमित मिश्रा, रोहित कटियार, दीपक अवस्थी आदि रहे|