एसपी ने किया 42 सिपाहियों को इधर से उधर, कई सिपाही नेताओं की शरण में

0
88

FARRUKHABAD : नवागंतुक पुलिस अधीक्षक ने रविवार को जनपद के विभिन्न थानों में तैनात 42 सिपाहियों को इधर से उधर कर दिया है। कई चर्चित सिपाही जो कमाऊ थानों व चौकियों में तैनात थे वह स्थानांतरित होने के बाद सत्ताधारी नेताओं से शिफारिश लगाने के लिए उनके घरों के चक्कर काटने लगे हैं। police1

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने रविवार को लम्बे समय से तैनात सिपाहियों की तैनाती में फेर बदल किया है। सभी थाना व कोतवालियों को सूचनायें भी भेज दी गयी हैं। साथ ही साथ एक और मजे की बात सामने आयी कि स्थानांतरण का आदेश मिलते ही सत्ताधारी नेताओं के करीबी सिपाहियों ने उनसे अपना स्थानांतरण रुकवाने व कमाऊ चौकी थानों में तैनाती के लिए गोटी फिट करना शुरू कर दिया है। कुछ सिपाहियों को सत्ताधारी नेताओं के घर के इर्द गिर्द देखा भी गया।

[adrotate banner="2"]