एसपी कार्यालय का नये पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

0
170

FARRUKHABAD : नवागंतुक पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने फतेहगढ़ स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर फाइलों इत्यादि का बारीकी से निरीक्षण किया। कार्यालय कर्मचारियों को उन्होंने बारी बारी से बुलाकर पूछताछ की। कार्यालय निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों व अन्य पुलिस अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। हालांकि पहले दिन एसपी को कोई खामी नजर नहीं आयी।sp rp pandey

[adrotate banner="3"]

पुलिस अधीक्षक आर पी पाण्डेय ने कर्मचारियों से कहा कि यदि कार्यालय सम्बंधी कोई भी समस्या आती है तो उन्हें तत्काल बतायी जाये। जिससे उसका समय से निस्तारण किया जायेगा। कर्मचारियों अपने कार्यों को सही तरीके से करें। किसी भी कार्य में हीला हवाली बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कार्यालय में रखी फाइलों के रख रखाव के बारे में भी दिशा निर्देश दिये। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से मुलाकात की।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]