एसपी ऑफिस में दहशत की दरार, मची भगदड़

0
113

spफर्रुखाबाद: शनिवार दोपहर आये भूकम्प के झटको ने जनपद को हिला कर रख दिया| दर्जनों मकानों के दरारे तो पडी ही साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी दरार पड़ गयी जिससे पुलिस कर्मी कार्यालय से बाहर आ गये दिन भर दहशत का माहौल रहा|

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में ही बना भवन भी भूकंप की तीव्रता को सहन नही कर पाया| जिसके चलते भवन की छत में दरार पड गयी| जानकारी होने पर हडकंप मच गया| पुलिस कर्मी कार्यालय से निकल कर मैदान में आ गये| काफी समय तक दहशत का माहौल रहा| इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक विजय यादव को दी गयी एसपी खुद मौके पर खुद देखने गये| वही भवन में दरार पड़ने और पुन: भूकंप आने की सूचना से पुलिस कर्मियों ने दहशत तो रही ही साथ ही साथ उन्होंने काफी समय तक भवन के अन्दर बैठ कर काम करने की हिम्मत नही जुटा पायी|

भूकम्प के भय से विकास भवन में होने वाली बैठके निरस्त कर दी गयी| कलेक्ट्रेट में भी कर्मचारियों ने काम नही किया| स्कूलो की भी बीच में छुट्टी कर दी गयी| शहर मे भी बजरिया अलीगंज निवासी मुकेश कुमार दुबे के मकान में दरार पड़ी

[adrotate banner="2"]