एसडीएम व सीओ ने शराब दुकानों का किया निरीक्षण

0
527

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता)होली के त्योहार को देखते हुए अधिकारियों नें शराब दुकानों का निरीक्षण किया| इसके साथ ही शराब ठेकेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये|
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाजार में देशी शराब तथा अंग्रेजी शराब के ठेकों का निरीक्षण एसडीएम रजनी कान्त व सीओ मोहम्मदाबाद राजेश द्विवेदी नें किया| कस्बा चौराहे पर स्थित देशी शराब के ठेके पर भंडारण को देखा व पेटी खोल कर बब्बर शेर, रेड ऑरेंज व दिलकश के रखे क्वार्टर को फोन से स्कैन किया। सेल्स मैंन के बताया कि 40 रेड ऑरेंज की 40 पेटी, बब्बर शेर की 170 पेटी, तथा दिलकश की 40 पेटी शराब मौजूद है। इसके बाद अधिकारी संकिसा रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान पर चेक किया तथा वहां रखी शराब की बोतलों को स्कैन किया। दुकानदार ने बताया कि उसके पास 147 बड़ी बोतल, 437 हाफ तथा 1829 बोतल 280 एमएल व 29 बोतल 90 एमएल का स्टॉक मौजूद है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]