एसडीएम ने छापा मारकर सील की अल्ट्रासाउंड मशीन

0
89

फर्रुखाबाद : शनिवार को उपमुख्य चिकित्साधिकारी कालिका प्रसाद के साथ उपजिलाधिकारी सदर भगवानदीन वर्मा ने शहर के मोहल्ला साहबगंज चौराहा स्थित दुबे क्लीनिक पर छापा मारकर जांच की। जांच में विभिन्न अनियमितताएं पाये जाने से क्लीनिक पर लगी अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी।

[adrotate banner="3"]

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि क्लीनिक पर चल रही अल्ट्रासाउंड मशीन का रजिस्ट्रेशन गत वर्ष 27 मार्च 2011 को समाप्त हो गया था। उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया। सेंटर पर सोनोग्राफी उपलब्ध नहीं थी। फार्म एफ भी उपलब्ध नहीं था और न ही भरा जा रहा था। इन्हीं अनियमितताओं से मशीन को सील कर दिया गया।

[adrotate banner="2"]