एसडीएम ने किया नगर पालिका अभिलेखों का निरीक्षण, नहीं दिखा पाए सम्पत्ति रजिस्टर

0
127

KAIMGAJ (FARRUKHABAD) : एसडीएम कायमगंज प्रहलाद सिंह  ने नगर पालिका परिषद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई बिंदुओं पर नगर पालिका अध्यक्षा एवं अधिशाषी अधिकारी से चर्चा की व अभिलेखों का सघन निरीक्षण किया।reeta gangwar - sdm kaimganj pramod kumar - eo kaimganj
उपजिलाधिकारी प्रहलाद सिंह ने सोमवार को नगर पालिका परिषद पहुंचकर वहा मौजूद अभिलेखों आदि का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में वेतन सम्बन्धी जानकारी ली गयी.  पेयजल व्यवस्था को देखते हुए वहा मौजूद कर्मचारियों से पानी में मिलाई जाने वाली क्लोरीन की मात्रा व गुणवत्ता की जानकारी ली।  उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि नलकूप पर एक चार्ट लगाया जाए जिस पर प्रतिदिन पानी में क्लोरीन की मात्रा का उल्लेख किया जाए।

[adrotate banner="3"]

उपजिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य का सतत निरीक्षण करे कि गुणवत्ता की कोई शिकायत तो नही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पालिका का सम्पत्ति रजिस्टर मांगा इस पर नगर पालिका कर्मियों द्वारा बताया गया है कि लगभग सन् 1970 के बाद सम्पत्ति रजिस्टर नही है तो उपजिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिया कि एक सम्पत्ति रजिस्टर तैयार कराए और कहा कि तहसीलदार कायमगंज से संपर्क कर नगर पालिका की सभी भूमि का विवरण दर्ज कराए।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि भूमि का विवरण दर्ज कराने के बाद उन भूमि की जानकारी करे कि किसी का उक्त भूमि पर कोई अवैध कब्जा तो नही है अगर ऐसा है तो तुरन्त हमें सूचित करे। नगर पालिका की किसी भी भूमि पर अवैध कब्जा नही होने दिया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी को एक त्यौहार रजिस्टर बनाने को कहा जिसमें हिन्दू, मुस्लिम के सभी त्यौहारों का विवरण होना चाहिए। उन त्यौहारों पर नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई, चूना, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था आदि का भी रजिस्टर में उल्लेख किया जाए।

[adrotate banner="2"]