एसडीएम की रिपोर्ट के मुताबिक सुनंदा पुष्कर की मौत जहर से हुई : पीटीआई

0
141

Sunandaनई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच कर रहे एसडीएम की रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत जहर से हुई। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ने पुलिस से जहर के कारणों का पता लगाने को कहा है और उन्होंने खासतौर पर हत्या और आत्महत्या के कोणों से मामले की जांच करने के लिए कहा है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं सुनंदा पुष्कर के मामले में जांच के बाद सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शशि थरूर को क्लीन चिट दे दी थी। सूत्रों के मुताबिक ऐसा गवाहों के बयान के आधार पर किया गया।
[bannergarden id=”11″]
इससे पहले, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सूत्रों ने कहा था कि सुनंदा पुष्कर के शरीर में शराब के अंश नहीं पाए गए, हालांकि अवसाद रोधी दवा की अत्यधिक मात्रा में मौजूदगी की संभावना है। सुनंदा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी मौत ‘अचानक और अस्वाभाविक’ थी।
[bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]