एसओजी ने पांच युवकों को तमंचों सहित पकड़ा

0
137

कमालगंज(फर्रुखाबाद): एसओजी ने शुक्रवार को पांच युवकों को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। इन युवकों के पास से आठ तमंचे व सात कारतूस बरमद होने का भी दावा किया गया है। पुलिस का दावा है कि इन युवकों को बघार नाले के पास दो मोटर साइकिलों पर सवार होकर फतेहगढ की तरफ जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों मोटर साइकिलें भी जब्त किये जाने का दावा किया है। परंतु मीडिया के सामने लाने में असमर्थता व्यक्त कर दी।

[adrotate banner="3"]

थाना कमालगंज में बैठाये गये युवकों इरशाद पुत्र जहीर निवासी बावन थाना लुनार, हरदोई, सुघरसिंह पुत्र सूरज सिंह निवासी सराय दायमगंज छिबरामऊ, शब्बीर पुत्र जबरमीर निवासी गुलरिया, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, शैलेंद्र पुत्र विजय वर्मा निवासी कछियाना फर्रुखाबाद व उसमान पुत्र बाबू खां निवासी चाचूपुर राजेपुर के पास से आठ देशी तमंचे व सात कारतूसों के अतिरिक्त् दो बाइकें संख्या एचआर 51 टी 6676 व यूपी 76 एफ 1403 भी बरामद किये जाने का दावा किया गया है।

 

[adrotate banner="2"]