एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के आइडल अवार्ड समारोह में रंगारंग कार्यक्रम की धूम

0
97

FARRUKHABAD : विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के 12 वें एशियन आइडल अवार्ड का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ।asian computer
ठंडी सड़क स्थित नव भारत सभा भवन में मेगा पुरूस्कार विवेक वावू मिश्रा नें 80 प्रतिशत अंकों  के साथ एलईडी टीबी के रूप में तथा सीनियर वर्ग व जूनियर वर्ग के लोगों को सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में सुमित प्रकाश, रवि, शुभम, सर्वेन्द्र, वृजेन्द्र मोहन, अनुज, जगमोहन, अरूण, रंजीत, समीर, सतेन्द्र, आकांक्षा, जूनियर वर्ग में हिमांशू, अमन, अमित, पीयूष सहित कुल 85 छात्रों को प्रथम, द्वितीय व सांत्वना पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र देंकर सम्मानित किया गया।

[adrotate banner="3"]

रंगारंग कार्यक्रम गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ कोमल व वैश्णवी नें कश्मीर मैं तू कन्याकुमारी, महक, मुस्कान व लवली व निधि नें मंगलम भगबान विश्नू मंगलमय गरूणध्वजा नृत्य प्रस्तुत कर आध्यात्मिक भक्ति फैलाई। अभिमन्यु नें चक दे इण्डिया तथा अतुल रौनक नें थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे डांस प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया।asian computer1

इसके अलावा कई सीनियर व जूनियर डांस प्रस्तुत किये गये। नाटक शिक्षा का महत्व मनीश, पंकज, प्रशान्त, सौरभ, गौरव, रवि, शुभम, वीना नें प्रस्तुत किया। संचालन आकांक्षा सक्सेना नें किया। इस अबसर पर निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष नवीन मिश्रा, राजेन्द्र दीक्षित, अशोक शुक्ला, सुमित सिंह, सारिका शुक्ला, अरविंद दीक्षित, दीपक रंजन सक्सेना व अतुल कपूर सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]