एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में तीज उत्सव का आयोजन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के जोगराज स्थित केंद्र पर आज छात्रों ने तीज उत्सव मनाया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता में श्वेता, आकृति, रश्मि, दीक्षा, मीनाक्षी ने प्रतिभाग किया जिसमें दीक्षा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। नृत्य में आकृति कुशवाहा, यशस्विनी, अनामिका भास्कर ने भाग लिया। म्यूजिकल चेयर में निशा सागर विजय रही। बेस्ट ड्रेस का अवार्ड स्मृति ने जीता।
निदेशक सुरेंद्र पांडे ने सभी छात्रों को तीज की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है हमारी पृथ्वी हरी भरी रहे हम अधिक से अधिक पौधरोपण करें और पर्यावरण की रक्षा करें इस दिशा में हम सभी को मिलकर संयुक्त रूप से प्रयास करना चाहिए इस अवसर पर काउंसलर आंचल साथ फाल्गुनी भैरवानी राधिका सोमवंशी रिया त्रिवेदी शैलेंद्र मिश्रा सुपर्णा मिश्रा रहे।