एलआईसी का कम्प्यूटर आपरेटर पंखा गिरने से घायल

0
145

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ एल आई सी के मुख्य कार्यालय में कम्प्यूटर पर काम कर रहे लिपिक के ऊपर छत का पंखा गिर जाने से कम्प्यूटर आपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। कम्प्यूटर आपरेटर को ब्रांच मैनेजर संजीव कुमार ने अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार राजेपुर क्षेत्र के ग्राम भरखा निवासी अंकित सोमवंशी पुत्र सत्येन्द्र सिंह एलआईसी फतेहगढ़ में कम्प्यूटर आपरेटर के तौर पर कार्यरत हैं। रोजाना की भांति मंगलवार की सुबह अंकित सोमवंशी कार्यालय में आया और उसने पंखे को आन करके काम करना शुरू कर दिया। एकाएक पंखा उसके सिर पर आ गिरा जिससे अंकित सोमवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया। एलआईसी कार्यालय में कर्मचारी के घायल होते ही अन्य कर्मचारियों में भगदड़ मच गयी। तत्काल अंकित सोमवंशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ब्रांच मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि अचानक हादसा हो गया है लेकिन मैं हर महीने पंखा रिपेयरिंग कराता हूं। प्राइवेट कर्मचारी पंखा सही करने आते हैं, जो ठीक से पंखे को लॉक आदि लगाकर नहीं कसते। फिलहाल घायल कर्मचारी का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंखा गिरने की घटना दूसरी बार हुई है। इससे पहले भी एक बार पंखा गिर चुका है।

[adrotate banner="2"]