एयर होस्टेस गीतिका शर्मा के साथ बनाए गए थे अप्राकृतिक यौन संबंध

0
112

एयर होस्टेस रही गीतिका शर्मा का लंबे समय तक शरीरिक शोषण हुआ था यहीं नहीं इस दौरान उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए गए। यह सनसनीखेज खुलासा किया है गीतिका शर्मा की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टरों ने। पुलिस सूत्रों की माने तो रिपोर्ट के अनुसार, गीतिका का शारीरिक शोषण हुआ था। शायद इसी वजी से से गीतिका टूट गई और उसने मौत को गले लगा लिया। इसलिए ही गीतिका ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था, ‘कांडा बेशर्म इंसान है और वह हर लड़की पर बुरी नजर रखता है।’

[adrotate banner="3"]

गौरतलब है कि गीतिका का पोस्टमार्टम 6 अगस्त को दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह के अलावा कई और बातें सामने आई हैं जो अहम हैं। जब अरुणा चड्ढा से पूछताछ की गई तो उसने कबूला कि उसकी मदद से गीतिका का गर्भपात कराया गया था। गीतिका से शारीरिक संबंध उसकी सहमति से बनाए गए या जबरन, यह पता लगाना पुलिस के लिए काफी मुश्किल है।

इस मुद्दे पर उत्तर पश्चिमी जिला के डीसीपी डॉ. पी. करुणाकरन ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। उनका कहना है कि जांच चल रही है। कांडा की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि गीतिका का शारीरिक शोषण करने वाला वही था या कोई और।

[adrotate banner="2"]