एयरफोर्स के रिटायर्ड कर्मी की पत्नी गायब

0
133

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खतराना निवासी सुरेश तिवारी की पत्नी की पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी। सुरेश की पत्नी पूर्व विधायक स्व0 विमल तिवारी के घर उनके परिजनों को सांत्वना देने गयीं थीं। वापस घर नहीं लौटीं।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक सुरेश तिवारी एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। 4 नवम्बर को उनकी पत्नी उर्मिला तिवारी विमल तिवारी के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचीं। काफी देर साथ बैठने के बाद वह उनके घर से तो आ गयीं लेकिन अपने घर नहीं पहुंचीं। पहले तो परिजन काफी खोजवीन करते रहे। बाद में उन्होंने 20 नवम्बर को 16 दिन बाद उर्मिला तिवारी के गायब होने की तहरीर शहर कोतवाली में दी। लेकिन पुलिस ने मामले को टरका दिया। इसके बाद 23 नवम्बर को सुरेश तिवारी ने पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी से भेंट की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सुरेश तिवारी की पत्नी उर्मिला तिवारी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी।

[adrotate banner="2"]