एबीएसए ने मतदाताओं को दिलायी शपथ

0
82

कमालगंज (फर्रुखाबाद): विकासखण्ड कमालगंज के एबीएसए सुमित कुमार वर्मा ने एबीआरसी कमालगंज में मतदाता दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मतदाताओं को शपथ दिलायी गयी।

[adrotate banner="3"]

इस दौरान मतदाताओं ने शपथ लेते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए ये शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। [bannergarden id=”8″]इस दौरान विकासखण्ड के बीएलओ ने मतदाताओं को परिचय पत्र दिये व नये मतदाताओं का पंजीकरण भी किया। इस दौरान अन्य सम्बंधित अधिकारी व शिक्षक भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]