एबीआरसी के घर सहित दो जगह ताले तोड़कर चोरी

CRIME POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीती रात चोरों ने एबीआरसी के घर सहित दो घरों में ताले तोड़कर नकदी जेबर साफ कर दिये गये| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला खैरबंद निवासी विश्राम सिंह राजपूत अपने गाँव जहानगंज के चुरसई भागवत में गये थे| मंगलवार को तड़के वह अपने घर पंहुचे तो घर के ताले टूटे पड़े थे| चोरों ने नकदी जेबरात साफ़ कर दिये| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी|
वही शहर कोतवाली के ही ग्राम पपियापुर निवासी विश्राम सिंह राजपूत सुरजीत के घर ताले तोड़कर नकदी व जेबरात साफ़ कर दिया गया| सुरजीत के भाई मूलचंद का विवाह सम्बन्धित रस्मे चल रही थी| उसी दौरान चोरो ने घटना को अंजाम दिया|
आईटीआई चौकी इंचार्ज रामकेश ने बताया कि नगला खैरबंद गये थे| लेकिन पपियापुर की चोरी के विषय में कोई जानकारी उनके पास नही है|तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|