एफडीआई के समर्थन में निकाली शहर कांग्रेस की पद यात्रा में विकलांग भी शामिल

0
114

फर्रुखाबाद: केन्द्र सरकार द्वारा चलायी गयी खुदरा व्यापार के लिए एफडीआई की योजना के समर्थन में शहर कांग्रेस कमेटी ने टाउनहाल से लेकर स्वराज कुटीर तक पद यात्रा निकालकर नारेबाजी की।

[adrotate banner="3"]

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला (पुन्नी) के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक विकलांगों ने टाउनहाल की गांधी प्रतिमा से यात्रा शुरू की। नारेबाजी करते कांग्रेसी पक्कापुल, चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लालदरबाजा होते हुए स्वराज कुटीर पहुंचे। हाथों में विधेयक के समर्थन में लिखी पट्टियां लिये कांग्रेस कार्यकर्ता व विकलांग स्वराज कुटीर पहुंचे। इस दौरान पुन्नी शुक्ला ने कहा कि भारत सरकार द्वारा लोकसभा के माध्यम से जनहित में यह योजना चलायी गयी है। जिससे देश में बड़ी मात्रा में रोजगार सृजन होगा। जनता को सस्ती, शुद्ध व कम कीमत पर वस्तुएं उपलब्ध होंगीं। जिससे देश विकसित होकर आगे बढ़ेगा। पुन्नी ने कहा कि केन्द्र सरकार के इस फैसले को प्रदेश सरकार लागू नहीं कर रही जो जनता के हित में नहीं है।

इस दौरान जानकी शुक्ला, सतीशचन्द्र दीक्षित, अभिषेक सारस्वत, अजय निराला, प्रभात कटियार, प्रेमपाल सिंह, नरेश सिंह, रामू शाक्य, नीरज कुमार, सेवाराम आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]