एन०के०एस० चौहान फर्रुखाबाद के नए डीएम

0
174

DM Transferलखनऊ: तो चुनावो के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रशासनिक ओवरहालिंग शुरू कर दी है| प्रदेश सरकार ने पांच जिलाधिकारियों सहित छह आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार फिरोजाबाद, उन्नाव, मुरादाबाद, सोनभद्र और फर्रुखाबाद के डीएम हटाए गए हैं। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार फिरोजाबाद की जिलाधिकारी रितू माहेश्वरी को प्रतीक्षारत कर दिया गया है और उन्नाव के जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को फिरोजाबाद का नया डीएम बनाया गया है। मुरादाबाद के डीएम संजय कुमार को भी प्रतीक्षारत कर दिया गया है और सोनभद्र के डीएम चंद्रकांत मुरादाबाद के नए डीएम होंगे। फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी पवन कुमार को भी प्रतीक्षा सूची में रखा गया है और खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव एन.के.एस.चौहान उनके स्थान पर फर्रुखाबाद के डीएम होंगे।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]