एनसीसी कैम्प में अनुशासन, राष्ट्रीय एकता व देशप्रेम की घुट्टी पियेंगे कैडेट

0
118

कायमगंज(फर्रुखाबाद): शनिवार को सीपी विद्यानिकेतन में 12 यूपी बीएन एनसीसी फतेहगढ़ के तत्वाधान में 16 विद्यालयों से लगभग 600 कैडेट्स वार्षिक प्रशिक्षण के लिए उपस्थित हुये। कैम्प कमाडेन्ट कर्नल एएस राठौर ने बताया कि कैम्प 29 अक्टूबर 2012 तक चलेगा। जिसमें कैडेट्स के शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास पर भी जोर दिया जायेगा। कैडेट्स में अनुशासन की भावना, राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम के साथ साथ एक अच्छे नागरिक के गुणों का विकास किया जायेगा। कैम्प के दौरान कैडेट्स केा ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन, फायरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

कैम्प में लेफ्टिनेंट कर्नल आर पाण्डेय ने कैडेट्स को नियम एवं मर्यादाओं के बारे में जानकारी दी तथा उपस्थित कैडेट्स का उत्साहबर्धन किया। एडजूटेण्ट मेजर एसके त्रिपाठी, मेजर पीपी यादव, कैप्टन केके सिंह, लेफ्टिनेंट योगेश कुमार, चीफ आफीसर आरएस चन्देल, अनुपम मिश्र आदि कैम्प में उपस्थित रहे। कैम्प में सूबेदार मेजर विजय सिंह ने भी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। कैम्प के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।

[adrotate banner="2"]