एनसीसी कैडेट्स ने पालिकाध्यक्ष के साथ चलाया स्वच्छता अभियान

0
129

फर्रुखाबाद:नगर में सफाई व्यवस्था के प्रति नागरिकों ओ जागरूक करने के लिये मुख्य मार्गों पर स्वच्छता अभियान चलाकर झाड़ू लगा सफाई की| साथ ही लोगों को स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग देने की अपील की|
फोर यूपी ग‌र्ल्स वटालियन के कमांडेंट कर्नल बीएस लटवाल एनसीसी की कैडेट्स के साथ दोपहर बाद पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, उनके पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के साथ सफाई अभियान की अलख जगायी| कैडेट्स ने सड़क पर झाड़ू लगाई, कूड़ा उठाया| स्वच्छता रैली रकाबगंज, तिकोना, पक्कापुल, किराना बाजार, चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लालसराय, रेटगंज से होकर लाल दरवाजे पर समाप्त हुई|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]