एनसीसी कैंप में कैडेट घायल, पैर टूटा

0
122

कायमगंज(फर्रूखाबाद): नगर के सीपी विद्यानिकेतन कालेज में चल रहे एनसीसी कैडेट्स का कैम्प में बड़ी संख्या में कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसी दौरान कैम्प में खेलते हुये एक कैडेट गिरकर घायल हो गया। घायल कैडेट को जब अस्पताल भर्ती कराया गया तो डाक्टरों ने demo pic ncc girlsउसके पैर में फ्रैक्चर बताया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

नगर के सीपी विद्यानिकेतन में आयोजित एनसीसी कैम्प में छिबरामऊ के नन्दपुर सिकन्दरपुर निवासी अमन यादव पुत्र धर्मेन्द्र सिंह यादव भी एनसीसी कैडेट्स के रूप में प्रतिभाग कर रहा है। सोमवार को प्रातः सीपी विद्यानिकेतन में खेल के दौरान वह किसी तरह गिर पड़ा। गिरने से उसके पैर में चोट आयी। घायल कैडेट को जब नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया तो अस्पताल के चिकित्सकों ने उसके पैर में फ्रैक्चर बताते हुये उसे लोहिया अस्पताल फर्रूखाबाद के लिए रिफर कर दिया।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]