एनसीसी की 40 छात्राओं ने देश सेवा की ली शपथ

0
91

फर्रुखाबाद: पीडी महिला पी जी कालेज फतेहगढ़ में एनसीसी प्रशिक्षण सत्र 2012-13 के लिए 40 छात्राओं ने देश सेवा की शपथ ली। एनसीसी में सीनियर कैडिट कुमारी दीक्षा सिंह एवं कुमारी रिया ने सभी छात्राओं की परेड करवायी।

[adrotate banner="3"]

इस दौरान छात्राओं ने परेड के बाद एनसीसी गीत का अभ्यास किया। इस दौरान छात्राओं को एनसीसी के नियम कायदे बताकर देश सेवा के लिए शपथ दिलायी गयी। हवलदार संतोष सिंह, कु अनीता सोलंकी, श्रीमती रुचि, डा0 विनीता मिश्रा ने छात्राओं को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, लगन मेहनत ही एनसीसी की सही पहचान है। एनसीसी प्रशिक्षण के लिए सच्चाई का होना अति आवश्यक है। सच्चा व्यक्ति ही अपने देश व कर्तव्यों के प्रति ईमानदार हो सकता है। इस दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक एनसीसी कैडिट में भाग लिया।

[adrotate banner="2"]