एनआरएचएम घोटाला: प्रचार प्रसार फंड से नेता ने नचायी अभिनेत्रियां, एंबुलेस से ढोई गयीं काल गर्ल्स

0
94

यूपी में एनआर एचएम घोटाले में 5,000 करोड रुपये की लूट में सीबीआई के सामने चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। जिस  रकम को आम लोगों को मुफ्त सरकारी इलाज पर खर्च करना था, उसे नेताओं और अफसरों की अय्याशी पर लुटाया गया। जिन गाडियों का इस्तेमाल मरीज की जान बचाने के लिए होना था, उनका इस्तेमाल कॉलगर्ल लाने ले जाने के लिए हुआ।

[adrotate banner="3"]

जांच में ट्रेवल एजेंट और तमाम दलालों ने सीबीआई के समक्ष चौंकाने वाले खुलासे किए। सूत्रों के मुताबिक , 5,000 करोड़  की इस लूट में प्रभावशाली परिवारों ने भी खूब चांदी काटी। मसलन, स्वास्थ्य महकमे के एक बडे़ अधिकारी की बेटी अमेरिका में पढ़ती है । बेटी ने पिता से लखनऊ का टुंडे कबाब खाने की इच्छा जताई तो बाप ने एक एक बड़े ठेकेदार के हाथों सरकारी खर्चे पर बेटी को टुंडे कबाब अमेरिका भिजवा दिया। जांच में एक नेता की रंगीन मिजाज कहानियां भी सामने आई हैं । जनाब को बॉलीवुड में काम करने वाली अभिनेत्रियां पंसद हैं । लिहाजा, लखनऊ के एक बड़े होटल में पार्टी हुई जिसमें सलमान खान के साथ काम कर चुकी एक मशहूर अदाकारा पूरी रात नाची, जिसका भुगतान प्रचार प्रसार फंड से किया गया।

[adrotate banner="2"]