एड्स जागरूकता रैली को सीएमओ ने झण्डी दिखाकर किया रवाना

0
123

फर्रुखाबाद: विश्व एड्स दिवस पर फतेहगढ़ के राजकीय बालक व बालिका इंटर कालेज के छात्रों ने एडस जागरूकता रैली निकाली। रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

[adrotate banner="3"]

जीआईसी स्कूल से शुरू हुई एड्स जागरूकता रैली फतेहगढ़ के मुख्य मार्गों से होती हुई दोबारा जीआईसी स्कूल में गोष्ठी में बदल गयी। गोष्ठी के दौरान छात्रों को एड्स के बारे में जानकारी दी गयी। जीवन में नियमों का पालन, जीवन की समय सारणी, स्‍वस्‍थ और खान पान के बारे में जानकारी दी। भारत में एडस रोगियों की समस्या में बढोत्तरी हो रही हैं । एडस फैलने का मुख्य कारण है इस बीमारी के प्रति लोगों में जानकारी का आभाव। जिसका परिणाम एडस के रूप में हमारे सामने आती है। ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का आभाव होना इसका प्रमुख कारण है। जब की भारत जैसे विशाल देश में यह आसान काम नही हैं कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों घर -घर जाकर समझाया जा सके। सरकार का प्रयास भी काम चलाऊ लगता है। विकास भारत में भौगिलिक स्थिती ऐसी है जिस वजह से हर स्थान पर सूचनाएं देना संम्भव नही ।
यदि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के सर्वेक्षण को देखे तो आने वाले दिन में इन एडस रोगियों की संख्या में कुछ सुधार के आसार हैं। पर क्या इस तरह की सरकारी बातों को माना जा सकता है। ये तो आने वाले दिन ही बतायेंगे। फिर भी एडस से पीडित रोगियों के लिए पर्याप्त संशाधन की व्यावस्था न होने के कारण इन रोगियों की बची हुई जिंदगी आसान नही रह जाती है। तो क्या इस तरह से जीवन के एक पल को घुट -२ कर जी रहें लोगों को हम लोगों को मदद नही करनी चाहिए। वैसे तो भारत में कई गैर सरकारी संगठन इन रोगियों के लिए काम कर रहें पर ये संगठन मात्र दिखावा ही लगते है। आइये हम मिलकर इस एडस दिवस पर ये संकल्प ले की हम इन रोगियों को प्यार एवं आर्थिक मजबूती देगें। इस बीमारी को खत्म करने के लिए प्रयास करेगें।।

[adrotate banner="2"]