फर्रुखाबाद: परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने एटा जिले के पिलुआ क्षेत्र में राज्य सड़क परिवहन निगम की बस के नहर में गिरने की मजिस्टीरियल जांच के आदेश दिये हैं। बस के चालक की संविदा खत्म कर उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
[adrotate banner="3"]
परिवहन मंत्री ने बताया कि अलीगढ़ डिपो की बस के नहर में गिरने के कारणों की मजिस्टीरियल जांच कराई जा रही है। यादव ने बताया कि उन्होंने अलीगढ़ के जिला चिकित्सालय जाकर घायलों का हाल लिया और उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है। इस बस दुर्घटना में तकरीबन 22 लोगों की मौत हो गई थी।
[adrotate banner="2"]


