एटा जिला जेल में फिर मिला मोबाइल

0
120

03_03_2015-etah-jailएटा: एटा जिला जेल में लंबे समय से वबाल की जड़ बने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ममेरे बहनोई सौरभ यादव को शिफ्ट करने के बाद भी यहां माहौल अभी सामान्य नहीं है। आज भी जिलाधिकारी ने यहां छापा मारकर एक मोबाइल फोन बरामद किया।

[adrotate banner="3"]

एटा जिला जेल में बीते हफ्ते काफी बवाल हुआ। बंदियों की हरकतों से परेशान होकर यहां के अधिकारियों ने शासन से सामूहिक तबादला करने का अनुरोध तक कर डाला था। आज सुबह करीब दस बजे जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने जेल में अधिकारियों के साथ छापा मारा। इस दौरान एक कैदी के पास से मोबाइल फोन मिला। दस दिन में जेल में मोबाइल फोन मिलने की यह दूसरी घटना है। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस प्रकरण की जांच एडीएम करेंगे।

[adrotate banner="2"]