एक ही रात में दो जगह अल्टरनेटर चोरी, एक जगह प्रयास

0
471

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)एक ही रात में चोरों नें दो जगह से अल्टरनेटर चोरी कर पुलिस को चुनौती दी| मामले में थानें में तहरीर दी गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम भुवनपुर निवासी अजीत पुत्र कमलेश बाइक मिस्त्री है| उसकी दुकान पर ही अल्टीनेटर लगा हुआ है| जिसे चोरों नें साफ कर दिया| ग्राम राजपुर निवासी प्रदीप शर्मा का रोड के किनारे भवन निर्माण के लिए लगा इंजन जिसमें अल्टरनेटर लगा हुआ था चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। वहीं के निवासी कालीचरण वर्मा का अल्टरनेटर भी चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। इसे आधा अधूरा खुला छोड़ कर चोर वहां से भाग गए। पीड़ितों द्वारा थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]