एक हजार सक्रिय सदस्य बनाने वालों को भाजपा युवा मोर्चा में मिलेगा अच्छा पद

0
118

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में अब एक और सुर्रा छोड़ा गया है। जिसमें सभी मण्डलों में सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चल रहा है। सबसे अधिक सक्रिय सदस्य जिसकी सीमा लगभग एक हजार रखी गयी है, बनाने वाले को युवा मोर्चा में प्रमुख भूमिका मिल कसती है। फिलहाल युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की तरफ से नगर व मण्डल अध्यक्षों से युवाओं के नाम मांगे गये हैं। जिन पर शीघ्र विचार किया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]

Yuva-Morcha-ajeet-mahajanभारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत महाजन की ओर से जारी किये गये पत्र में सभी नगर व मण्डल अध्यक्षों से युवा मोर्चा की कमेटी के लिए पैनल मांगा गया था। जिनके नाम कुछ दिनों में जिलाध्यक्ष के पास पहुंच जायेंगे। फिलहाल अभी तक तीन नाम शहर से चर्चा में है। अन्य मण्डल अध्यक्षों व नगर अध्यक्षों से पैनल मिलने के बाद शीघ्र ही कमेटी की घोषणा हो सकती है। जिलाध्यक्ष अजीत महाजन ने बताया कि उनकी कमेटी में सक्रिय सदस्यों व पार्टी के प्रति निष्ठा से कार्य करने वालों को वरीयता दी जायेगी।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]