एक वर्ष पूर्व भी आरोपी ने भाई के मारी थी गोली

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद के मदनापुर निवासी 76 वर्षीय पिता शिवरतन सिंह को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी ने एक वर्ष पूर्व भी अपने भाई को गोली मारी थी। लेकिन मामले को रफादफा कर दिया गया था।

मृतक शिवरतन सिंह के पुत्र उपेन्द्र सिंह ने बताया कि बीते एक वर्ष पूर्व भी आरोपी भाई रामरहीश ने उसके मामूली विवाद के चलते गोली मार दी थी। गोली उसे रगड़ते हुए चली गयी थी। जिसके बाद परिजनों के समझाने पर कार्यवाही नहीं की गयी थी। उपेन्द्र सिंह ने एसपी से कहा कि उसे व उसके परिवार वालों को आरोपी रामरहीश से खतरा है। आरोपी मौका देखकर पुनः उन लोगों पर हमला कर सकता है।

एसपी सुभाष सिंह बघेल ने कहा कि उनके घर के बाहर आरोपी के गिरफ्तार होने तक पुलिस सुरक्षा लगायी जायेगी और आरोपी को सख्त से सख्त सजा अदालत से दिलवाने का प्रयास किया जायेगा।