एक लाख 61 हजार में उठा रामनगरिया वाहन स्टैंड का ठेका

0
103

फर्रुखाबाद: रामनगरिया मेले में प्रति वर्ष जो ठेके गुपचुप तरीके से औने पौने दामों में कर लिये जाते थे वह इस वर्ष प्रशासन की दखल के चलते भारी कवायद के बीच हो रहे हैं। शुक्रवार को एक लाख 61 हजार रुपये में वाहन स्टैंड का ठेका उठा दिया गया।

[adrotate banner="3"]

रामनगरिया प्रदर्शनी में वाहन स्टैंड ठेके के लिए सात लोगों ने टेंडर डाला। जिसमें एसडीएम भगवानदीन वर्मा की उपस्थिति में टेंडर खोला गया। जिसमें अमर सिंह यादव निवासी फतेहगढ़ ने एक लाख 60 हजार की बोली लगायी। जबकि अनुज मिश्रा निवासी घटियाघाट ने एक लाख 61 हजार रुपये की बोली लगायी। जिस पर एसडीएम ने अनुज मिश्रा को एक लाख 61 हजार रुपये में वाहन स्टैंड के ठेके की स्वीकृति दे दी। जबकि बीते वर्ष यही वाहन स्टैंड का ठेका एक लाख 16 हजार में उठाया गया था।

[adrotate banner="2"]